Swiggy और Zomato जैसी कंपनियां है, जो हमें घर पर ही रेस्टोरेंट का स्वादिष्ट खाना हमारे घर पर डिलीवर करवा देती है 

इस समय यदि आप Swiggy एप्लीकेशन से किसी भी रेस्टोरेंट से अपने घर पर कुछ भी खाने के लिए मंगवाते हैं तो आपको Swiggy प्लेटफार्म को ₹2 फीस देनी पड़ती हैं 

अब यह फीस ₹2 से ₹3 हो चुकी है, यानी अब आप Swiggy से जब भी आप खाना मंगवाएंगे तो आपको ₹3 प्लेटफार्म फीस देनी पड़ेगी। 

Swiggy का यह नया प्लेटफार्म फीस 4 अक्टूबर 2023 से प्रभावित हो चुका है जिसके कारण अब Swiggy ₹3 प्लेटफार्म फीस चार्ज करता है। 

फूड डिलीवरी इंडस्ट्री में Swiggy का सबसे बड़ा Competitor Zomato है |

जोमैटो इस समय अपने प्लेटफार्म पर ₹2 प्लेटफार्म फीस वसूल रहा है  

अब Swiggy से खाना मंगाना आपको थोड़ा महंगा पड़ सकता है। 

Swiggy ने सबसे पहले बेंगलुरु और हैदराबाद शहर में अपने प्लेटफार्म फीस को बढ़ाया था, पर अब कंपनी ने इसे पूरे देश में बढ़ा दिया है।  

ET से बात करते हुए Swiggy प्रवक्ता ने कहा है कि हमने प्लेटफार्म फीस में कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया है। 

आपको Swiggy Platform Fee के बारे में जानकारी हो गई होगी, इसलिए इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें ताकि उन्हें भी Swiggy Platform Fee के बारे में जानकारी हो सके।