LIC Share Price: बाजार बंद होने से पहले LIC को लेकर एक बड़ी खबर आई है.
LICShare Price: भारत में रोजाना शेयर बाजार की कंपनियों को लेकर अनेक तरह तरह की खबरें बाहर आ रही हैं, जो उस कंपनी के शेयर प्राइस पर भी प्रभाव डालती हैं। ऐसे ही आज LIC भारतीय जीवन बिमा कंपनी के शेयर को लेकर एक ख़बर आ रही हैं, अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़ना चाहिए।
भारतीय जीवन बिमा (LIC) के शेयर भावो में सोमवार 25 सितम्बर को गिरवाट आते हुए देखी गयी हैं। कंपनी के शेयर सोमवार को 0.67% की गिरावट के साथ 646.85 रुपए पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर भावो में गिरावट का कारण पिछले हफ्ते बिहार राज्य के टैक्स अधिकारियो द्वारा LIC को ₹290 करोड़ का GST नोटिस मिलना हैं।
GST नोटिस में इनकम टैक्स अधिकारियो ने LIC को ब्याज और भारी जुर्माने के साथ GST पेमेंट करने के लिए कहा हैं। यही कारण हैं कि सोमवार 25 सितम्बर को LIC के शेयर भावो में आधे % से अधिक गिरावट देखने के लिए मिली हैं।
![LIC Share Price: बाजार बंद होने से पहले LIC को लेकर एक बड़ी खबर आई है.](https://poonamgoyal.in/wp-content/uploads/2023/09/LIc-of-India-1024x533-1-300x156.png)
GST नोटिस पर LIC का जवाब:
Last हफ्ते मे इनकम टैक्स अधिकारियो द्वारा नोटिस मिलने पर शुक्रवार को LIC का यह कहना था कि वह इस मामले को GST अपीलीय न्यायधिकरण में लेकर जाएगी। LIC ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी हैं कि बिहार के टैक्स अधिकारियो ने कंपनी से ब्याज और पेनलिटी के साथ GST की मांग की हैं।
₹166.75 करोड़ की GST अमाउंट हैं, ₹107.05 इस GST अमाउंट के ऊपर लगा हुआ ब्याज हैं और ₹16.67 करोड़ के लगभग पेनलिटी हैं। इस तरह LIC कंपनी को कुल ₹290 करोड़ का GST चुकाना हैं।
LIC को क्यों आया GST नोटिस?
टैक्स अधिकारियो के रिपोर्ट से LIC कंपनी को जो उनके पॉलिसीहोल्डर्स द्वारा प्रीमियम मिला हैं, उससे सम्बंधित मामलो में LIC ने जो इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी ITC प्राप्त किया हैं उसे उन्होंने वापस नहीं लौटाया हैं, जो की एक टैक्स नियम का उल्लंघन हैं। साथ ही में कंपनी के ऊपर कई ओर टैक्स नियमो के उलंघन के आरोप लगाए गए हैं।
पूछे जाने वाले प्रश्न:
1. LIC के IPO में कंपनी ने शेयरों का इशू प्राइस ₹949 निर्धारित किया था।
2. भारतीय शेयर बाजार में LIC का IPO 9 मई 2022 को खुला था।
डिस्क्लेमर: शेयर बाज़ार में निवेश जोखिमों के अधीन हैं और इसमें निवेश करने से पहले अपने एडवाइजर से जरूर परामर्श लें, यहाँ सिर्फ आपको शेयर से जुडी खबर दी गयी हैं।
Read More:
Petrol Price Today: देश के कई बड़े शहरों में बदले तेल के दाम! जानिए अपने शहर में आज का रेट
Cash में कितना GOLD ख़रीद सकते हैं? हम घर में कितना सोना रख सकते हैं?
Updater Services IPO: ये तगड़ा IPO आईपीओ 25 सितंबर को आने वाला है
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”1″][contact-field label=”Email” type=”email” required=”1″][contact-field label=”Message” type=”textarea”][/contact-form]