सेब खाने के फायदे और नुकसान | Benefit of Apple | sab ke fayade aur nuksan

सेब खाने के फायदे और नुकसान:

सेब, को वैज्ञानिक रूप से Malus domestica Borkh के नाम से जाना जाता है, Rosaceae परिवार से संबंधित है।
सेब सभी ठंडी जगहों पर उगता है और प्रमुख रूप से एशिया और यूरोप में इसकी खेती की जाती है। जीनस Malus मूल की इस प्रजाति का जन्म हिमालयी भारत, पाकिस्तान, चीन, एशिया माइनर और मध्य एशिया के क्षेत्रों में हुआ।

सेब खाने के फायदे और नुकसान
सेब खाने के फायदे और नुकसान

सेब को सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जा सकता है। यह इम्युनिटी (रोगों से लड़ने की क्षमता) को बढ़ा सकता है, तनाव झेलने में मदद कर सकता है, और इसमें बायोएक्टिव कंपाउंड भी होते हैं जो मानव स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। जैसे कि कहावत है, ‘हर रोज़ एक सेब खाने से डॉक्टर की ज़रूरत नहीं पड़ती’, सेब एक स्वस्थ फल है।

 

सेब के उपयोग:

1. सेब एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम कर सकता है
2. सेब मे एंटी-माइक्रोबियल गुण हो सकते हैं
3. सेब सूजन कम कर सकता है
4. सेब एंटी-अल्सरेटिव गुण हो सकते हैं (अल्सर कम करता है)
5. सेब रक्तचाप कम करने की खूबियाँ हो सकती हैं
6. सेब पाचन को बेहतर बनाने वाले गुण हो सकते हैं
7. सेब एंटी-कैंसर एक्शन हो सकते हैं
8. सेब ब्लड शुगर कम करने की खूबियाँ हो सकती हैं
9. सेब इम्युनिटी को बूस्ट करने वाली खूबियाँ हो सकती हैं।

पाचन समस्याओं के लिए सेब:

सेब में पेक्टिन नामक घुलनशील डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में मुजूद होते हैं, जो पाचन प्रक्रिया में सहायक हो सकते हैं। हम अक्सर सेब का छिलका हटा देते हैं, लेकिन अध्ययनों से पता चला है कि सेब में पेक्टिन का कुल अनुपात लगभग 1.79% है, जो खासतौर पर सेब के छिलके (सेब के गूदे से ज़्यादा) में मौजूद होता है।

सेब खाने से, आँतों के माइक्रोफ्लोरा के सहयोग के साथ, इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ में लाभकारी प्रभाव मिल सकता है। सेब एक असरदार डाइटरी सप्लीमेंट है जो पेट पर एस्पिरिन के हानिकारक प्रभावों के खिलाफ सहायक हो सकता है और अल्सर के कारण कोलन (बड़ी आंत का हिस्सा) को होने वाले नुकसान को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

ब्लड शुगर के लिए सेब:

डायबिटीज़ एक मेटाबोलिक डिसऑर्डर है जिसे इंसुलिन हार्मोन के सही से काम न करने से पहचाना जाता है। सेब के छिलके में मौजूद फ्लेवोनॉय्ड टाइप -2 डायबिटीज़ के जोखिम को कम कर सकते हैं।1,2

सेब खाने और सेब का रस पीने से टाइप -2 डायबिटीज़ बनने के जोखिम को असरदार ढंग से कम किया जा सकता है। इस अध्ययन में यह भी पाया गया कि सेब के रस में फ्लेवोनोइड्स मौजूद होने के कारण आंतों में ग्लूकोज़ का एब्ज़ोर्पशन बहुत देरी से होता है और प्लाज़्मा इंसुलिन का लेवल भी कम होता है।

सेब खाने के फायदे और नुकसान

त्वचा के लिए सेब:

सेब का त्वचा पर लाभदायक असर हो सकता है क्योंकि सेब के रस में फ्लेवोनॉय्ड्स होते हैं। मानव की हाइपर-पिग्मेंटेड त्वचा पर एप्पल एक्सट्रैक्ट फार्मूलेशन वाला वॉटर इन ऑइल इमल्शन लगाने से सीबम (तैलीय पदार्थ) को बनने से कम करने में मदद मिल सकती है।

मेलेनिन के लेवल (एक पिगमेंट जिसकी वजह से हमारी त्वचा को रंग मिलता है), चिकनाई और एरिथेमा (त्वचा की लाली) की वजह से मुँहासे होते हैं, यह उनको भी कम कर सकता है।1

सेब में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा को नरम रखने, त्वचा की सतह की नमी बनाए रखने और त्वचा रोगों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

 

वज़न नियंत्रित करने के लिए सेब:

वज़न को नियंत्रित करने पर सेब के प्रभाव को जानने के लिए अध्ययन किए गए। वज़न कम करने में सेब का उपयोग करना शानदार साबित हो सकता है। , जिससे फैट का स्तर कम होता है।

Apple ग्लूकोज़ के आवागमन को रोकने और संतुष्टि की भावना को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। एक अध्ययन रिपोर्ट ने साबित किया कि सेब का डाइटरी फाइबर पेक्टिन, आहार के ऊर्जा घनत्व में कमी करके लोगों के वज़न को मैनेज करने में मदद कर सकता है।

इन परिणामों से यह संकेत मिलता है कि वज़न को नियंत्रित करने में apple और सेब के रस की लाभकारी हो सकता है।

वजन को नियंत्रित करने में सेब कितना असरदार है यह बताने वाले अध्ययन काफ़ी नहीं हैं। मनुष्यों में वज़न को नियंत्रित करने के लिए सेब के शानदार उपयोग पर अभी और अध्ययनों की आवश्यकता है। इसलिए, अपने वज़न पर नियंत्रण रखने के लिए सेब का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना ज़्यादा बेहतर होगा।

 

कैंसर के लिए सेब:

रोजाना एक सेब खाने से का एक बड़ा फ़ायदा यह भी है कि यह कैंसर के विकास के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। सेब को कोलन, कोलोरेक्टल, त्वचा और स्तन कैंसर के खिलाफ प्रभावी दिखाया गया।

मानव की सैल लाइनों पर प्रयोगशाला में किए अध्ययनों में सेब के छिलके के अर्क का उपयोग किया गया, जो खुराक पर आधारित कैंसर विरोधी गतिविधि दिखा सकता है, जिससे कैंसर कोशिकाओं का फैलाव सीमित हो सकता है।

सेब की यह कैंसर विरोधी गतिविधि सेब के छिलके के अर्क में मौजूद फाइटोकेमिकल्स की उपस्थिति के कारण हो सकती है, जो पूरे फल की तुलना में अकेले ज़्यादा असरदार हो सकती है।1

सेब को किसी दवा के तौर पर सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना ज़्यादा जरूरी होगा।

सूजन के लिए सेब:

गर्भावस्था के दौरान प्रतिदिन दिन सेब खाने के फायदे 2007 में एक मानव अध्ययन के दौरान देखे गए। गर्भावस्था के दौरान apple का सकारात्मक प्रभाव उनमें मौजूद फ्लेवोनॉइड्स के कारण हो सकता है, जिसमें शानदार एंटीऑक्सिडेंट गुण हो सकते हैं और फेफड़ों के रोगों के जोखिम को कम करने से जुड़े हो सकते हैं।

इस लिए, सेब के सेवन से गर्भावस्था में लाभ हो सकता है और बच्चों में फेफड़ों की बीमारी और एक्जिमा (एक त्वचा की स्थिति) को बढ़ने से रोकने में भी मदद मिल सकती है। इससे शिशुओं की रोगों से लड़ने की क्षमता को भी लाभ हो सकता है।

 

सेब के अन्य उपयोग:

1. एक पशु मॉडल में एक अध्ययन में पाया गया कि सेब में एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड्स के कारण टोटल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल में कमी आ सकती है। यह 2. मनुष्यों में रक्त में मौजूद कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में उपयोगी हो सकता है।1
3. सेब विटामिन सी और बायोएक्टिव कंपाउंड के कारण रोग से लड़ने की क्षमता को बढ़ा सकता है, जो एनीमिया ठीक करने में मददगार साबित हो सकता है।1,2
4. सेब के अर्क से गाउट और किडनी से संबंधित बीमारियों जैसी विभिन्न स्थितियों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित किया जा सकता है।1
किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए सेबों का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह करना बहुत ज़रूरी है।

 

सेब को कैसे खाये करें:

1. Apple से स्वादिष्ट मिठाइयाँ और व्यंजन जैसे Apple का सॉस, नेक्टर, सेब पाई और केक बनाए जाते हैं।
2. खाने में जैलिंग और गाढ़ा करने वाले एजेंट, इमल्सीफायर और स्टेबलाइजर के रूप में सेब के छिलके को use किया जा सकता है।

3. बाज़ार में बिकने वाली कुछ न्यूट्रीशन टैब्लेट्स और सेब के सॉफ्ट कैप्सूल सेब के अर्क से तैयार किए जाते हैं।
4. सेबों से बना कोई भी हर्बल सप्लीमेंट लेने से पहले आपको किसी अनुभवी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसी तरह, किसी अनुभवी डॉक्टर से सलाह लिए बिना अपने 5. मेडिकल इलाज को न तो बंद करें और न ही इसके बजाय कोई आयुर्वेदिक/हर्बल प्रिपरेशन लेना शुरू करें।

 

सेब खाने से पहले बरती जाने वाली सावधानियां:

 

1. Apple को गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित हो सकता हैं क्योंकि इसमें आवश्यक पोषक तत्वों भरपूर मात्रा में होते हैं। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर सेब के दुष्प्रभाव के बारे में कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि किसी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टरों की सलाह फायदेमंद होती है।
2. बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली अभी भी विकासशील अवस्था में होती है, इसलिए वे हमेशा अलग-अलग इन्फेक्शन्स और बीमारियों के प्रति संवेदनशील होते हैं। इसी वजह से, बच्चों को सेब या इससे बनी चीज़ें देते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि उन्हें एलर्जी हो सकती है। बच्चों में इस तरह की समस्या से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है।
3. सेब के बीज में थोड़ी मात्रा में साइनाइड होता है। इन बीजों को ज़्यादा खाने से साइनाइड टॉक्सिसिटी हो सकती है। इसलिए सेब के बीज खाने से परहेज़ करें।

Read More:

12 Best तरीके) How To Earn Money Online In Hindi?
Business Ideas: 10 बेस्ट बिजनेस आइडियाज महीने में होगी लाखो की कमाई 
रोज एलोवेरा लगाने से क्या होता है?

 

Today Amazon deal Check Price On Amazon click Here:

boAt Airdopes 141 Bluetooth Truly Wireless in Ear Headphones 
Skybags Brat Black 46 Cms Casual Backpack
HUESLAND by Ahmedabad Cotton 144 TC Cotton Double Bedsheet with 2 Pillow Covers – Yellow, Grey
Home Forever Collection 210 TC Bedsheet

 

 

 

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”1″][contact-field label=”Email” type=”email” required=”1″][contact-field label=”Message” type=”textarea”][/contact-form]

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *